जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के निकट भारी मात्रा में हेरोइन बरामद : अधिकारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 06:16 PM (IST)


जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने बालाकोट सेक्टर के एक सीमावर्ती गांव से की है। उन्होंने कहा कि हेरोइन एक दर्जन से अधिक पॉलीथिन के पैकेट में भरी हुई पाई गई।

 

उन्होंने बताया कि हालांकि, इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News