'रोटी महंगी, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ, कब मिलेगी राहत?': मोदी सरकार पर बरसे वरुण गांधी

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 02:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क- देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को कोसा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले 800 आवश्यक और आम उपयोग वाली दवाइयों के दामों में वृद्धि के बाद केंद्र ने अब अस्पतालों में इलाज भी महंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रोटी महंगी, कपड़ा महंगा, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ। स्वास्थ्य और शिक्षा तो बुनियादी आवश्यकता हैं। मंहगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? आत्ममंथन की जरूरत है!

एक दिन पहले वरुण गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्थायी नौकरियों के स्थान पर अस्थायी नौकरियों का चलन, आर्थिक मोर्चे पर हमारी नाकामी की दास्तां हैं। उन्होंने एक अखबार के पोर्टल की न्यूज को अपलोड कर बताया कि बायजूस नामक फर्म ने अपने 2500 कर्मचारियों को निकाल दिया। छंटनी में बेरोजगार हुए लोगों के बारे में कल्पना कीजिए। माता-पिता का इलाज, घर की ईएमआई, बच्चों की फीस...उनका जीवन एक झटके में बर्बाद कर दिया गया है।

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने अपनी सरकार को सवालों को घेरे में खड़ा किया है। वह अक्सर ट्विटर के जरिए मोदी सरकार की नीतियों को लेकर हमला बोलते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर भी कई ट्वीट किए थे। उनका कहना था कि चार साल युवा कहां जाएंगे। कौन उन्हें नौकरी देगा। जरा उन युवाओं के बारे में सोचिए जो भर्ती में पूर्णकालिक भर्ती के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News