उत्तर भारत में गर्मी ​का सितम, जानें कब मौसम देगा दस्तक

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 10:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के कई राज्य उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में इस सप्ताहांत बारिश हो सकती है। तब तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

PunjabKesari

मौसम केन्द्र के अनुसार विभिन्न हिस्सों में खासा सक्रिय मानसून अब कुछ हल्का पड़ गया है। मगर एक-दो दिन बाद इसके फिर से जोर पकड़ने की सम्भावना है। इस बीच कहीं कहीं गर्जन तथा तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बता दें कि आईएमडी ने दिल्ली में मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है लेकिन 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। 

PunjabKesari

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता 57 से 84 प्रतिशत के बीच बनी रही। वहीं हरियाणा और पंजाब में बुधवार को बहुत गर्म और उमस भरा दिन रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News