गृहमंत्री अमित शाह बने अहमदाबाद के नारणपुर वार्ड 10 में पन्‍ना प्रमुख

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 09:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने के मतदाताओं के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से बनने वाली पेज समिति के प्रमुख बने हैं। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने ऐसा कर पूरी पार्टी के लिए एक उदाहरण पेश किया है।  वह अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र अहमदाबाद शहर के नारणपुरा के वार्ड 10 स्थित बूथ संख्या 38 के तहत शिवकुंज सोसायटी के पेज समिति के प्रमुख बने हैं।

ज्ञातव्य है कि आम तौर पर पेज प्रमुख एक सामान्य कार्यकर्ता को बनाया जाता है। पर इस बार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और कई अन्य नेता भी पेज प्रमुख बने हैं। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गृह राज्य गुजरात में अगले साल की पहली तिमाही के दौरान ही कुल आठ में से छह महानगरपालिकाओं तथा कई अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टी बूथवार मतदाताओं के प्रबंधन के लिए बाजाप्ता पेज समितियों का पुनर्गठन और प्रमुखों की नियुक्ति कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News