Himachal Election Results: CM जयराम ठाकुर ने लगाया जीत का सिक्सर...सिराज सीट पर बनाई बढ़त

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 11:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने राज्य की सिराज विधानसभा सीट पर छठी पर जीत हासिल कर ली है। सिराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आठवें राउंड में 22,001 मतों की बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होने की नौबत आ गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 37,227 मत मिल हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में पिछले करीब चार दशक के इतिहास में सरकार में रहने वाली पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाई है। हिमाचल में कांग्रेस ने जीत का आंकड़ा पार कर लिया है। सिराज विधानसभा मंडी लोकसभा क्षेत्र में आती है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कर रही हैं।

 

उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी। ठाकुर सिराज से 1998, 2003, 2007, 2012 और 2017 में पांच विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने चेतराम को 11,000 मतों के अंतर से हराया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News