हिजाब विवाद: मुस्लिम महिलाओं के सपोर्ट में आई दंगल गर्ल जायरा वसीम , बोली- मैं भी पहनती हूं बुर्का

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम ने देश में चल रहे हिजाब विवाद पर खुल कर बोला और वह इस मामले में महिलाओं की सपोर्ट में आई है। जायरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट को लिखा, 'हिजाब एक च्वॉइस, ये गलत है। यह एक प्रकार की धारणा है जिसे सुविधा अनुसार बनाया गया है, यह अज्ञानता की वजह से हुआ है। जायरा ने कहा कि हिजाब पहनना जरूरी है ये एक दायित्व है जिसे निभाना जरूरी है, वे महिलाएं भी उस दायित्व को पूरा कर रही हैं। वह ईश्वर की देन हैं, वे उसे प्रेम से स्वीकार करती हैं, उसके प्रति सम्मान व्यक्त करती हैं।

 

जायरा ने आगे लिखा कि मैं भी हिजाब पहनती हूं। मैं इस सिस्टम का विरोध करती हूं जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है जो उन महिलाओं पर किया जा रहा है। आप उन्हें लिमिट में बांध रहे हैं, मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह आपका एजेंडा को बढ़ावा देने जैसा है। वह हिजाब में नहीं आपने जो सिस्टम बनाया है उनमें कैद हैं।' जायरा ने महिलाओं पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए लिखा- 'अगर यह पक्षपात नहीं तो और क्या है? इसे महिला सशक्तिकरण का नाम दिया जा रहा है, यह बहुत दुख की बात है।

 

बता दें कि यह वही जायरा वसीम है जिसने आमिर खान की फिल्म दंगल से अपना करियर शुरू किया था और इस फिल्म में उन्होंने एक अच्छा अभिनय कर खूब सुर्खियों बटोरी थीं। दंगल के बाद आमिर खान प्रोडक्शन की एक और फिल्म- सीक्रेट सुपरस्टार में भी काम किया था। इसके बाद वह प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में आखिरी बार दिखी थी। इसके बाद जायरा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News