हेलिकॉप्टर क्रैशः ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 06:03 PM (IST)

नई दिल्लीः हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिंह का बेंगलुरु के कमान अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ग्रुप कैप्टन सिंह की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमान अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। बुधवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन को वेलिंगटन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले सड़क मार्ग से एम्बुलेंस में सुलूर ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचाया गया।

बुधवार को, कुन्नूर के पास एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे हैं। पिछले साल एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News