मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा जाम, टोल प्लाजा कर्मचारियों को रोकनी पड़ी शुल्क वसूली

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 10:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खालापुर के पास बने टोल नाका के पास लगभग 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। दरअसल सोमवार को भाईदूज और गुड़ी पड़वा पड़ रहा है जिसके चलते शनिवार को मुंबई और आसपास के उपनगरों में दिवाली का पर्व मनाने के बाद रविवार को भारी संख्या में लोग मुंबई से पुणे की ओर जाने के लिए निकले थे,  जिसकी वजह से वाशी टोल नाका के पास वाहनों का चक्का जाम हो गया।

PunjabKesari

दरअसल दिवाली के बाद रविवार की छुट्टी थी और सोमवार को भाई दूज और गुड़ी पड़वा का पर्व भी है, ऐसे में कुछ लोग छुट्टी मनाने के लिए लोनावाला जाने के लिए निकले थे, जिस वजह से टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। 

 

रोकनी पड़ी टोल शुल्क वसूली
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर अचानक गाड़ियों की लंबी लाइन के चलते खालापुर टोल नाका पर टोल शुल्क वसूलने वाले कर्मचारियों के पसीने छूट गए। वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए 
आखिरकार टोल नाका के कर्मचारियों ने टोल शुल्क लेना बंद कर दिया और वहां से जल्दी जाम हटाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News