दिल्ली-केरल समेत इन राज्‍यों में आज और कल भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 10:44 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय मौसम विभाग उत्‍तर पश्चिमी भारत के हिस्‍सों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते किसी भी अप्रिय घटना के लिए सतर्क रहने को कहा है। विभाग के मुताबिक केरल में रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है। केरल और माहे में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों में तेज से बहुत तेज और कहीं-कहीं अतिवष्टि होने का अनुमान है। 

PunjabKesari

यहां भी अलर्ट

  • तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकल (कोयम्बटूर, नीलगिरि और थेनी जिलों के पर्वतीय क्षेत्र) पर अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। 
  • पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण और गोवा में पृथक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अगल अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
  • पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज गति की हवा और कड़कती बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। 
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम,त्रिपुरा , तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। 
  • पश्चिम मध्य पर और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से सटे, कर्नाटक-केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 50-60 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति के साथ बारिश होने के आसार हैं। गुजरात-महाराष्ट्र तट पर समुद्र का रुख प्रतिकूल रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्व मध्य अरब सागर पर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चल सकती है इसलिए मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाएं। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News