मुंबई में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 02:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के कुछ हिस्सों और निकटवर्ती इलाकों में देर रात और सोमवार सुबह गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों में बारिश न होने की वजह से तापमान और उमस बढ़ गई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 31.21 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 10.58 मिमी और 4.35 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इससे लोकल ट्रेन और बस सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं क्योंकि शहर में कहीं भी पानी नहीं भरा है।

 

अधिकारी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के हवाले से बताया कि शहर और उसके उपनगरों में शाम या रात को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। IMD के मुंबई केन्द्र के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने कहा, ‘‘तड़के जोरदार बिजली कड़क रही थी। पूरे कोंकण क्षेत्र में घने बादल छा गए। तटीय क्षेत्र में अगले तीन-चार घंटे यह स्थिति बने रहने की संभावना है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News