दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत...आज इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 10:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में बुधवार देर रात भारी बारिश हुई। दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मानसून पहुंचने से पहले बारिश ने लोगों के भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भीषण लू का कहर था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बीती रात बारिश हुई, इसके चलते तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई। साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया।

 

दिल्ली में गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली आदि जैसे राज्यों के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। गुजरात में भी गुरुवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News