वैज्ञानिकों ने दी ‘जानलेवा’ हीटवेव की चेतावनी, भारत-PAK में गर्मी से जा सकती है हजारों लोगों की जान!

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 09:40 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण एशियाई इलाकों में हीटवेव अपना कहर दिखा रही है। जलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 2 महीनों में भारत और पाकिस्तान में विनाशकारी गर्मी देखने को मिली है। हीटवेव के कारण हजारों लोगों की जान जा सकती है। वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जलवायु परिवर्तन को नहीं रोका गया तो इससे भी बदतर हालात पैदा हो सकते हैं।

 

मार्च और अप्रैल में भारत और पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिली है। 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस समय 40 डिग्री सैल्सियस के झुलसाने वाले तापमान में रह रहे हैं, जबकि अभी साल के सबसे गर्म दिन आने बाकी हैं।

 

जलवायु विज्ञान अनुसंधान करने वाली एक गैर लाभकारी संस्था बर्कले अर्थ के प्रमुख वैज्ञानिक रॉबर्ट रोडे ने ट्वीट कर चेतावनी दी है कि यह हीटवेव जानलेवा साबित हो सकती है और इससे हजारों लोगों की जान जा सकती है। इसमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग प्रभावित होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News