दिल्ली:12 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, घायल होने पर भी लड़ती रही...शिकंजे में हैवान

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 09:54 AM (IST)

नेशनल डेस्कः यौन उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना के बाद दो रात पहले पड़ोसियों को खून से लथपथ मिली 12 साल की बच्ची आंतों और सिर में लगी गंभीर चोटों के कारण अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। बच्ची के साथ हुई क्रूरता को लेकर प्रदर्शन, नेताओं, कार्यक्रत्ताओं और अन्य लोगों की सख्त नाराजगी के बाद अंतत: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार रात एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान CCTV फुटेज के आधार पर हुई है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने कहा कि मंगलवार को 12 साल की बच्ची का उत्पीड़न हुआ। पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 20 से ज्यादा टीमें बनाई गईं। टीमों ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। अंतत: आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार हुआ। सिंह ने बताया कि कृष्ण पर हत्या, हत्या के प्रयास, आदि सहित चार मामले दर्ज हैं। 

PunjabKesari

बच्ची की हालत नाजुक
बच्ची AIIMS में भर्ती है। वहां के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि बच्ची को पीटा गया और धारदार हाथियार से उसपर वार किए गए। उसकी हालत नाजुक है और वह ऑक्सीजन के सहारे है। उन्होंने कहा कि उसे सिर में बहुत चोट आयी है और उसकी हालत नाजुक है। उसकी मलाशय और आंतें बुरी तरह जख्मी थीं, शायद कोई चीज उनके अंदर डाली गई थी। इसी कारण उसे तुरंत इलाज की जरुरत थी और हमने उसके यहां आते ही सर्जरी की।''

 

घात लगाए बैठा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि पश्चिम विहार निवासी इस बच्ची के माता-पिता एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी और मंगलवार को अपने पड़ोसियों को खून में लथपथ मिली थी। बच्ची को पहले संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में उसे AIIMS स्थानांतरित कर दिया गया। बच्ची की गंभीर हालत और निर्भया कांड की भयावहता को याद करते हुए डॉक्टरों ने बच्ची के अस्पताल पहुंचते ही तुरंत उसकी सर्जरी की। वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘सर्जरी के दौरान उसके मलाशय और आंतों को सिला गया, उसके शरीर के अन्य जगहों पर टांके लगाए गए। उसे न्यूरोसर्जिकल मदद की भी जरुरत पड़ सकती है। फिलहाल उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है, हम उसकी हालत पर चौबीसों घंटे नजर रखे हुए हैं।'' 

 

AIIMS पहुंचे केजरीवाल
दिल्ली मुख्यमंत्री गुरुवार शाम को बच्ची को देखने AIIMS गए। अस्पताल से निकलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्ची के साथ जो क्रूरता हुई है, उसने ‘‘आत्मा को झकझोर' दिया है, सरकार सबसे अच्छे वकील नियुक्त करके सुनिश्चित करेगी कि दोषी को कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि बच्ची पर इस ‘‘बर्बर हमले'' के कारण उसे जो चोटें आई हैं उन्हें बताना संभव नहीं है। उन्होंने बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उसके शरीर के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, उनके बारे में कहना मुश्किल है। वह फिलहाल बेहोश है, और डॉक्टर बता रहे थे कि उसकी हालत बहुत गंभीर है। मंगलवार को जब उसे अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत और ज्यादा खराब थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘उसकी सर्जरी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का पूरा-पूरा प्रयास कर रहे हैं। यह जानने में कि क्या वह खतरे के बाहर है, कम से कम 24 से 48 घंटे लगेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News