गुजरात पुलिस का दावा- देश छोड़कर भाग गया स्वयंभू बाबा नित्यानंद

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 03:38 AM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने गुरुवार को बताया कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज है। मामले में उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बुधवार को अहमदाबाद में अपना आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक एस.वी. असारी ने बताया कि नित्यानंद विदेश भाग गया है और अगर जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिए उसकी हिरासत हासिल करेगी। 

नित्यानंद कर्नाटक में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद ही देश छोड़कर भाग गया था और उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी होगी।  उधर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने अहमदाबाद में स्वयंभू बाबा नित्यानंद के आश्रम के लिए स्कूल की जमीन बिना अनुमति पट्टे पर देने के मामले में गुजरात शिक्षा विभाग से एक रिपोर्ट मांगी है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News