शोपियां में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 08:31 PM (IST)


श्रीनगर: आतंकवादियों ने शोपियां में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हांलाकि हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। 


जनकारी के अनुसार शोपियां के कींगम क्षेत्र में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हथगोला दागा। उन्होंने सुरक्षाबलों की गाड़ी को निशाना गनाया पर हथगोला सड़कमार्ग पर फट गया। हमले में कोई जानी माली नुकसान नहीं हुआ।


सुरक्षाबलों ने इसके बाद पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News