केरल सरकार पर बरसे गवर्नर, बोले- राजभवन को कंट्रोल करने की ताकत नहीं

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 10:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ विवादों के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि सरकारी सचिव को राजभवन को नियंत्रित करने का कोई अधिकार नहीं है। खान ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य के किसी भी अधिकारी को राजभवन के मामलों को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार को चेतावनी देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राजभवन के मामलों में हस्तक्षेप के किसी भी प्रयास से संवैधानिक संकट पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं केवल देश के राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह हूं।'' खान ने राज्य के मंत्रियों के निजी कर्मचारियों से संबंधित विवादास्पद मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पिछली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया था।

राज्यपाल ने कहा कि इस अनैतिक प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए और इसी के लिए मुख्यमंत्री को इसे सरकार के नीतिगत संबोधन में शामिल करने के लिए कहा गया था , हालांकि उन्होंने (मुख्यमंत्री) बाद में इस मुद्दे पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि केरल के मंत्रियों के निजी कर्मचारी हर दो साल में बदल दिए जाते हैं। बाद में ये पार्टी के लिए काम करते हैं। यह असंवैधानिक प्रथा जनता के पैसे से पाटर्ी कैडर विकसित करने के लिए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News