गूगल ने भी बनाया 71वें गणतंत्र दिवस का जश्न, डूडल में दिखी देश की झलक

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 11:26 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सर्च इंजन गूगल ने 71वां गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर भारतीय गणतंत्रता के महापर्व का जश्न मनाया है। गूगल ने आज अपने डूडल को देशभक्ति को समर्पित किया है। गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए रंग बिरंगे डूडल बनाकर बनाया है, जिसमें इंडिया गेट सहित भारत की हर सांस्कृतिक चीजों को समेटने की कोशिश की गयी है। 

PunjabKesari

गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही आज आपको डूडल नजर आएगा, जिसके ताजमहल से लेकर इंडिया गेट, राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की सांस्कृतिक रंग, आट्र्स, टेक्सटाइल और नृत्य को एक साथ देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था और इस जश्न का आयोजन राजपथ पर नहीं हुआ था। 

PunjabKesari

पहला गणतंत्रता दिवस समारोह इर्विन स्टेडियम (अब नेशनल स्टेडियम) में मनाया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने यहां आकर तिरंगा झंडा फहराया था। गणतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले परेड का समारोह स्थल समय-समय पर बदलता रहा। वर्ष 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस का जश्न राजपथ पर मनाया गया, जिसके बाद से आज तक हर साल गणतंत्रता दिवस समारोह यहीं पर मनाया जाता है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News