गूगल ने  8 और भारतीय भाषाओं को अनुवाद के लिए जोड़ा, संस्कृत-भोजपुरी की भी कर पाएंगे ट्रांसलेशन

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 12:59 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः गूगल ट्रांसलेट पर अब 8 और भारतीय भाषाओं को अनुवाद के लिए जोड़ा दिया गया है। सर्च इंजन Google ने संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) में  शामिल किया है। इंटरनेट फर्म लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है।

 

गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने एक  इंटरव्यू में बताया, 'संस्कृत गूगल ट्रांसलेट में नंबर वन और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं। हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।"संस्कृत के अलावा, गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अन्य भारतीय भाषाएं असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) हैं।

 

इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। यह घोषणा बुधवार की देर रात शुरू हुए वार्षिक Google सम्मेलन I/O में की गई। बता दें कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है और इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। लेकिन गूगल का लेटेस्ट अपडेट भारत की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं को कवर नहीं करता है। इसको लेकर कैसवेल ने ईटी को बताया, "हमने अनुसूचित भाषाओं के इस गैप को कम से कम करने के लिए काफी हद तक प्रयास किया है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News