वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ी खबर

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 05:41 PM (IST)

जम्मू: माता वैष्णो देवी के भक्तों को यह खबर सुनकर बहुत राहत सांस मिलेगी। कोरोना महामारी के चलते यात्रा पंजिकरण कक्ष बंद कर दिया गया था पर अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।जहां यात्रा करने के लिए श्रद्धालु पहले आॅनलाइन बुकिंग करवा रहे थे वहीं अब उन्हें कटड़ा में भी पजिकरण की सुविधा फिर से मिल रही है।

पंजिकरण कक्ष के खुलने के चलते स्थानीय व्यापारियों में भी प्रसन्नता की लहर है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर केन्द्र सरकार के एसओपी का पालन करते हुय बुकिंग करवा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी श्री माता वैष्णो देवी बोर्ड के फैसले को सही करार दिया। आपको बता दें कि कोविड 19 के कारण माता का दरबार भी कई महीनों तक बंद रखा गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News