पहली बार 50 हजार के पार पहुंचा सोने का भाव, विदेशों में आई तेजी का दिखा असर

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 06:11 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में सोने की कीमतें पहली बार बुधवार को 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमतों में यह रिकॉर्ड तेजी विदेशी बाजारों में दिख रही तेजी के बाद सामने आई हैं। कोरोना काल में पैदा हुए हालात का सबसे ज्यादा असर सोने में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ये निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है।
PunjabKesari
इस वजह से आई तेजी
लंदन, न्यूयॉर्क और स्विटरजरलैंड के बाजारों में सोने की ट्रेडिंग में तेजी देखने को मिली है, जिसके चलते सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने के दाम 50,405 रुपए दर्ज किया गया है। लंदन और न्यूयॉर्क के बाजारों में हालात अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिसके चलते निवेशकों का रुख अचानक सोने की तरफ हो गया है। बुलियन बैंकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुए हैं। सोने की उधार दरें बढ़ रही हैं।
PunjabKesari
दिल्ली में आई नरमी
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गुरुवार को नरमी देखने मिली। फिलहाल यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 49,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 48,575 रुपए ट्रेड कर रहा है। हालांकि बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 49,352 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News