भारतीय पासपोर्ट देखने के बाद अब विदेशी कहते हैं ‘आप मोदी के देश से आए हैं’ - अमित शाह

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 01:13 PM (IST)

पणजी-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने विदेशों में भारतीय पासपोर्ट की  ताकत बढ़ा दी है। उन्होंने गोवा के एकदिवसीय दौरे में तालीगाव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को विश्वास है कि 2024 से पहले भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएगा।
 

 गोवा नाविकों का क्षेत्र है
इसके आगे अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदल गया है। गोवा नाविकों का क्षेत्र है। नाविकों से पूछिए पहले जब वे भारतीय पासपोर्ट दिखाते थे (देश के बाहर) तो क्या प्रतिक्रिया होती थी और अब क्या प्रतिक्रिया होती है।
 

भारतीय पासपोर्ट देखने के बाद विदेशी कहते हैं, ‘आप मोदी के देश से आए हैं’
अमित शाह ने कहा कि अब भारतीय पासपोर्ट देखने के बाद विदेश में अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान होती है और वे कहते हैं, ‘आप मोदी के देश से आए हैं’। उन्होंने गोवा के लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएं।
 

गोवा देश में पहला राज्य होगा जहां हर घर में नल से पानी मिलेगा
 मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शाह ने कहा कि करोड़ों घरों को शौचालय मुहैया कराया गया। वहीं उन्होंने कहा किदूसरा जनादेश मांगने (2024 में) से पहले सरकार नल से पानी देने के सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि गोवा देश में पहला राज्य होगा जहां हर घर में नल से पानी मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News