लैपटॉप से लगी आग में झुलसी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानिए कारण

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 04:44 PM (IST)

बेंगलुरु: आंध्र प्रदेश की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर उस समय सकते में आ गई जब काम करते समय उसके  लैपटॉप में  आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की वह लगभग 100 प्रतिशत जल गई है। जानकारी के मुताबिक 22 साल की सुमनलता बेंगलुरु के एक आईटी फर्म में काम करती हैं। 
 

जानकारी के मुताबिक, सुमनलता के लैपटॉप में अचानक आग लगने से सबसे पहले बिस्तर को अपनी गिरफ्त में लिया जिसके बाद उसके सारे कपड़ों में आग फैल गई।  इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई सुमनलता को तिरुपति के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सुमनलता की हालात गम्भीर है।
 

 सुमनलता एक आईटी फर्म के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। स्थानीय पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 7:30 बजे सुमनलता अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रही थीं और काम करते समय लैपटॉप का चार्जर बिजली के कनेक्शन से जुड़ा हुआ था।
 

जांच से जुड़ी पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सुमनलता अपने बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप पर काम कर रही थीं तभी कमरे में शार्ट सर्किट हुआ और बिस्तर और उसपर रखे कपड़ों में आग लग गई।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News