गहलोत- पायलट के बीच की कड़वाहट हुई दूर! मुस्कुराते हुए एक ही हेलीकॉप्टर में की सवारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 04:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पिछले कुछ समय से गुटों में बंटे होने को लेकर सुर्खियों में रही राजस्थान कांग्रेस शनिवार को 'एकजुट' नजर आई जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कुछ माह पहले उनके खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक ही हेलीकाप्टर से सभा स्थल तक पहुंचे। ये दोनों नेता कांग्रेस द्वारा आयोजित दो किसान पंचायतों को संबोधित करने साथ-साथ पहुंचे। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार को पिलानियों की ढाणी, धनेरू डूंगरगढ़ और मातृकुंडिया में किसान पंचायत रखी थी। 

PunjabKesari
अजय माकन ने ट्विटर पर जारी की तस्वीर 
मुख्यमंत्री गहलोत इनमें शामिल होने के लिए जयपुर से हेलीकाप्टर से रवाना हुए। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान प्रभारी अजय माकन के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हेलीकाप्टर में सवार हुए। माकन व डोटासरा ने इसकी फोटो ट्विटर पर साझा की जिसमें चारों नेता मुस्कुरा रहे हैं। यह फोटो, कांग्रेस की किसान पंचायतों से पहले ही वायरल हो गयी। लोगों ने इसको लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की। 

PunjabKesari
भाजपा ने कसा तंज 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने यह फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ये जो गहलोत जी मुस्कुरा रहे हैं; पायलट जी क्या गम है जो छुपा रहे हैं। इस मुस्कुराहट की कीमत विगत सवा दो साल से राजस्थान की जनता चुका रही है; ठगी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ साल बाद पहली बार गहलोत व पायलट ने एक साथ हवाई सफर किया। हालांकि पार्टी नेताओं ने इसे तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि फिलहाल बड़ी बात किसानों की आवाज मजबूत करना है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News