महीने के पहले दिन आम आदमी को झटका,  25 रुपये और महंगा हुआ  LPG सिलेंडर

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 10:04 AM (IST)

बिजनेस डेस्क: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 1 मार्च की शुरुआत होते ही घरेलू रसोई गैस के दाम में 25 रुपये तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में  95 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसे आम आदमी की जेब में बहुत बडा झटका माना जा रहा है। कीमतों में आई तेजी के साथ दिल्ली में अब घरेलू गैस का रेट 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया है, तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1614 रुपए हो गया है। 

PunjabKesari

एक महीने के भीतर चौथी बार महंगी हुई गैस
फरवरी के महीने में गैस सिलिंडर की कीमत में 100 रुपए का उछाल आया था। पहले 4 फरवरी को दूसरी बार 14 फरवरी को और तीसरी बार 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ाए थे।आज मार्च की पहली ही तारीख को LPG सिलेंडर 25 रुपये महंगा कर दिया गया है। आज की बढ़ोतरी मिलाकर  26 दिनों में LPG 125 रुपये महंगा हो चुका है।  

PunjabKesari
ये हैं आज के रेट 
नई कीमतों की बात करें तो मुंबई में  819 रुपए, कोलकाता में 845.50 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए  गैस सिलिंडर के दाम हो गए हैं।  कोरोना महामारी का कहर काबू में होने के बाद मांग में सुधार के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़े हैं।  देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इसपर सब्सिडी प्रदान करती है। हालांकि, पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद सब्सिडी समाप्त हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है। 

PunjabKesari

इस लिंक पर चेक करें दाम 
पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर पर कुछ सब्सिडी दी जाती है। ढुलाई भाड़े की भरपाई करने के लिए यह सब्सिडी दी जाती है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News