गलवान में चीन को भी हुआ था नुकसान, मारे गए चीनी सैनिक की सामने आईं कब्र की तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 02:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः चीनी सैनिकों ने एक बार फिर से भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की दरमियानी रात सैन्य और राजनयिक बातचीत के जरिये बनी पिछली आम सहमति का उल्लंघन किया। इसी बीच चीन की पोल भी खुल गई है। दरअसल गलवान घाटी में हुई 15 जून को खूनी हिंसक झड़प में भारतीय जवानों ने चीनी फौज को बुरी तरह से हराया था और चीन को काफी नुकसान भी हुआ था। इसके सबूत अब सामने आए हैं। चीन की सोशल मीडिया साइट पर एक खबर वायरल हो रही है, जिससे ये पता चलता है कि चीन के सैनिकों की कब्रें बनाई गई हैं। गलवान में 15 जून को हुई झड़प की तस्वीरें भी चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

कब्रों पर लिखी गई कहानी
चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर दो ऐसे एकाउंट्स हैं, जिनपर दावा किया जा रहा है कि चीनी सैनिक चेन जियांगरोंग की मौत गलवान में हुई झड़प के दौरान हुई थी। उसकी कब्र बनाई गई है। कब्र पर लगे पत्थर पर लिखा है कि फुजियान के पिंगनान का 69316 टुकड़ी का सैनिक, यह चेन जियांगरोंग की कब्र है, जिसने जून 2020 में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प में अपनी जान गंवाई। इस पत्थर पर चीनी सैनिक चेन जियांगरोंग को श्रद्धांजलि दी गई है हालांकि, इस बारे में अब भी चीन की सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

पीपल्स लिबरेशन आर्मी के स्ट्रक्चर के अनुसार 69316 यूनिट दक्षिणी मिलिट्री क्षेत्र के 13वें रेजीमेंट का हिस्सा है. कुछ वीबो यूजर्स ने कमेंट किया है कि हो सकता है चेन जियांगरोग गलवान में न मरा हो। बता दें कि गलवान में झड़प के दौरान कर्नल संतोष बाबू समेत भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। तभी से दावा किया जा रहा है कि चीन को भी इस झड़प के दौरान नुकसान हुआ था लेकिन चीन की तरफ से इसे माना नहीं गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News