उद्धव पर बरसे गडकरी, कहा- भाजपा विधानसभा चुनाव नहीं हारी, हमें शिवसेना ने धोखा

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 08:59 PM (IST)

नागपुरः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार यहां भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए शिव सेना की आलोचना की। गडकरी ने आज यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में विधान सभा का चुनाव हारी नहीं है बल्कि शिव सेना ने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि शिव सेना ने सत्ता के लिए न सिर्फ भाजपा के साथ 30 वर्ष पुरानी संबंध तोड़ है बल्कि अपनी विचार धारा भी छोड़ दी।  

गडकरी ने कहा कि चुनाव के पूर्व गठबंधन किया गया था और वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधान सभा का चुनाव भी साथ में लड़ा और दोनों पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत भी हासिल हुआ। भाजपा को 105 सीट और शिव सेना को 56 सीटें मिली थी। चुनाव के बाद शिव सेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई वर्ष की मांग की जिसकी वजह से दोनों पार्टी को नुकसान हुआ। भाजपा ने शिव सेना की इस मांग को खारिज कर दिया। राजनीतिक नौटंकी के बाद शिव सेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हाथ मिला लिया और महा विकास अघाड़ी की सरकार बनायी।

जिला परिषद के चुनाव में भाजपा की हार के बाद गडकरी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यहां आये थे। उन्होंने कहा कि नागपुर ग्रामीण और शहर में आज भी भाजपा मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जा कर भाजपा को और मजबूत बनाने की अपील की। पिछले माह जिला परिषद के चुनाव में नागपुर में हार से पार्टी को धक्का लगा क्योंकि नागपुर में गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस का निवास है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News