फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की बात, जंगल की आग से निपटने में मदद करने का दिया आश्वासन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 10:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच मंगलवार रात टेलीफोन पर वैश्विक खाद्य सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने फ्रांस में सूखे की स्थिति और जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सिविल परमाणु ऊर्जा में सहयोग और रक्षा सहयोग परियोजनाओं सहित सभी मौजूदा द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की।

 

दोनों नेताओं ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत फ्रांस रणनीतिक साझीदारी हाल के वर्षों में अधिक गहन और सशक्त हुई है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों एवं सहयोग को नए क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर सहमति जताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News