वंदे भारत मिशन का चौथा चरण 3 जुलाई से शुरू होगा: विदेश मंत्रालय

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 10:09 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के अपने प्रयास के तहत तीन जुलाई से वंदे भारत मिशन का चौथा चरण शुरू करेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया, ‘‘यह मिशन पिछले सात सप्ताह से चल रहा है। विदेशों में भारतीय मिशनों से कम से कम पांच लाख 13 हजार 47 भारतीयों ने स्वदेश लौटने का अनुरोध किया था, जिनमें से तीन लाख 64 हजार 209 भारतीय लौट चुके हैं।'' 
PunjabKesari
उन्होंने बताया ककि वंदे भारत मिशन के पहले तीन चरण में पांच महादेशों के 50 देशों से 875 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित थी। इनमें से अभी तक 700 उड़ानें भारत पहुंच चुकी हैं और कम से कम डेढ़ लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। तीसरे चरण की शेष 175 उड़ानें आने वाले दिनों में भारत पहुंचने वाली हैं। श्रीवास्तव ने चौथे चरण में खाड़ी देशों और मलेशिया, सिंगापुर सहित विभिन्न देशों से भारतीयों को वापस लाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 26 मई से शुरू चाटर्ड उड़ानों की संख्या बीते सप्ताहों में बढ़ी है। इन उड़ानों से विभिन्न स्थानों पर फंसे नाविकों एवं शिपिंग कंपनियों के कर्मचारियों को स्वदेश लाया गया है। इन उड़ानों से एक लाख 30 हजार 61 व्यक्ति वापस आये हैं। उन्होंने बताया कि 84 हजार से अधिक भारतीय नेपाल, भूटान और बांगलादेश से सड़क मार्ग से आव्रजन केंद्रों से वापस आये हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News