UP विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 10:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व दीदारगंज आजमगढ़ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ स्थित चंदन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया था। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। 'सामाजिक न्याय' को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा, विनम्र श्रद्धांजलि!''

वहीं, यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने भी शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता ने कहा, ''पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक श्री सुखदेव राजभर जी के निधन का समाचार दु:खद है। आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News