पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 11:07 PM (IST)

नई दिल्ली: पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को छाती में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया।


PunjabKesari
सूत्रों ने बताया कि 87 वर्षीय सिंह को AIIMS के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सिंह को रात करीब पौने नौ बजे AIIMS  में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों में से एक ने बताया, ‘‘उन्हें निगरानी में रखा गया है।'' सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News