मणिपुर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, बोले- प्रधानमंत्री के काम से हुआ प्रभावित

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 01:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस की मणिपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, राज्य के केंद्रीय प्रभारी संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में कोंथूजाम को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

दिल्ली में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर बढ़ने पर 100 परिवारों को  निकाला बाहर
 

इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि हम भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हैं। पात्रा ने कहा कि कोंथूजाम न सिर्फ मणिपुर, बल्कि समूचे पूर्वोत्तर का एक जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ।उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों पर मुहर है। 

पत्थरबाजाें को अब ना सरकारी नौकरी ना पासपोर्ट वेरिफिकेशन, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन
 

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कामकाज से मणिपुर की जनता बहुत प्रभावित है तथा वह भाजपा से जुड़ना चाहती है। कोंथूजाम ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी के लिए मैं पूरे मन से काम करूंगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार काम करूंगा। अगले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर सत्ता में वापसी के लिए दिल लगाकर काम करूंगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोंथूजाम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News