महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 05:45 AM (IST)

मुंबईः देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं अब महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्‍हें नांदेड से मुंबई लाया जा रहा है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
PunjabKesari
इससे पहले अप्रैल में महाराष्‍ट्र के आवास मंत्री और एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। न्यूमोनिया की शिकायत के चलते मंत्री को मंगलवार की रात ठाणे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। आवास मंत्री के संपर्क में रहे सुरक्षाकर्मियों सहित 18 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मंत्री पहले होम क्वारंटीन थे और उनकी रिपोर्ट उस समय नेगेटिव आई थी। एनसीपी चीफ शरद पवार के खास माने जाने वाले जितेंद्र ठाणे की कालवा-मुंब्रा सीट से विधायक हैं।
PunjabKesari
बता दें देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में राज्य में 3041 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा 50000 के पार हो गया। अब यहां कुल 50231 संक्रमित हो गए हैं। 
PunjabKesari
पूरे महाराष्ट्र में अब तक 1635 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है। अकेले मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 30542 हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 1725 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यहां मरने वालों का आंकड़ा 988 हो गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News