पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान वेंटिलेटर पर, किडनी हुई फेल

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 07:20 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई। फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाल ही में चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

जुलाई के महीने में चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब चेतन चौहान की तबीयत काफी बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक चौहान की हालात गंभीर बनी हुई है। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांव विधानसभा के विधायक हैं।

बता दें कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। वहीं अब चौहान भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News