ऑफ द रिकॉर्डः पूर्व वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया हो सकती हैं पहली महिला ट्राई अध्यक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 04:03 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अगला अध्यक्ष कौन होगा, सभी की निगाहें इस पर लगी हुई हैं। इसके मौजूदा अध्यक्ष आर.एस. शर्मा 30 सितम्बर को पद छोड़ रहे हैं। 

किसी भी टैलीकॉम कंपनी का भाग्य बनाने या बिगाड़ने में ट्राई महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आर.एस. शर्मा के पांच साल के तूफानी कार्यकाल में पंजाब लॉबी को काफी नुक्सान झेलना पड़ा जबकि मुम्बई लॉबी की तूती बोलने लगी। अब जो नए अध्यक्ष आएंगे, वह स्पैक्ट्रम की कीमत, 5जी प्लेयरों की एंट्री, कीमत गिराने (प्रीडेटरी प्राइसिंग) तथा कई अन्य मुद्दों पर फैसले करेंगे। पता चला है कि इस पद की दौड़ में 88 लोग थे। 

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने इस पद के लिए रीता तेवतिया को चुन लिया है। यदि उनकी नियुक्ति होती है तो वह पहली महिला ट्राई अध्यक्ष होंगी। पूर्व वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया सख्त नौकरशाह मानी जाती हैं और वह गुजरात कैडर से आई.ए.एस. बनी थीं।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News