बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत नाजुक, अब भी वेंटिलेटर पर

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 01:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है। निजी अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के जरूरी मानदंडों पर नजर बनाए हुए हैं। माकपा के दिग्गज नेता कुछ समय से फेफड़े की दिक्कतों और उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 

यह भी पढ़ें: बाइडेन और कमला हैरिस बने 'पर्सन ऑफ द ईयर'
 

हालत में नहीं अाया कोई फर्क 
अस्पताल ने बयान में कहा कि भट्टाचार्य की हालत में रात में कोई फर्क नहीं आया, लेकिन वह अब भी नाजुक स्थिति में हैं। अस्पताल ने बताया कि डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार निगाह रखे हैं। माकपा के दो बार के मुख्यमंत्री फिलहाल कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और बोलने पर ‘आंख खोलने की कोशिश करते हैं।

 

 यह भी पढ़ें: ​​​​​​​ किसानों  तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो
 

दो बार  मुख्यमंत्री रह चुकेे हैं भट्टाचार्य 
भट्टाचार्य को सांस संबंधी तकलीफ बढ़ने के बाद निजी अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पूर्व  मुख्यमंत्री में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में कुछ विकार का पता चला था। वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य पिछले कुछ समय से सांस संबंधी समस्याओं एवं उम्र बढ़ने के साथ हुई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। वह पिछले कुछ साल से सार्वजनिक जीवन से दूर रह रहे हैं। बुद्धदेव 2015 में माकपा के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय कमेटी से बाहर हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News