विदेश मंत्री जयशंकर आज से रहेंगे साइप्रस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 07:12 AM (IST)

नेशनल डेस्कः विदेश मंत्री एस जयशंकर 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक आधिकारिक यात्रा पर साइप्रस और आस्ट्रिया जाएंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर 29 से 31 दिसंबर 2022 तक साइप्रस की यात्रा पर रहेंगे। इस वर्ष भारत और साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें
PunjabKesari
आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 8 लोगों की मौत,10 घायल
आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिला कंदुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार को भगदड़ मच गई, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक है। नायडू की सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो अचानक भगदड़ मच गई। 

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आज रखी जाएगी आधारशिला 
बहुप्रतीक्षित सार्वजनिक-केंद्रित महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना ‘भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास' की आधारशिला 29 दिसंबर यानी गुरुवार को रखी जाएगी। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पर 308 करोड़ रुपए खर्च किया जाना है और इसके कार्य को 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।  

1 जनवरी से दिल्ली में कोयला, अन्य प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां हो जाएंगी बंद
केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बुधवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोयला और अन्य प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वाले उद्योगों को एक जनवरी से बंद किया जाएगा और उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, बिजलीघरों में कम सल्फर वाले कोयले के उपयोग की अनुमति होगी। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार करार आज से लागू होगा, कई उत्पादों को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) बृहस्पतिवार यानी 29 दिसंबर से लागू होगा। इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई बाजार में हजारों भारतीय उत्पादों मसलन कपड़ा और चमड़े को शुल्क मुक्त पहुंच उपलब्ध कराई जा सकेगी। निर्यातकों और उद्योग के जानकारों के अनुसार, इस समझौता से पांच साल में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 45-50 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। 

PM मोदी की मां हीरा बा की बिगड़ी तबीयत, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना 
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर बुधवार को कांग्रेस ने चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर बुधवार को चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

यदि कांग्रेस ने लोकतंत्र को नहीं बचाया तो मोदी, भाजपा देश को तानाशाही की ओर ले जाएंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान को नहीं बचाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश को ‘‘तानाशाही के रास्ते'' पर ले जाएंगे। खरगे कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  

भारत-चीन सीमा के निकट राजनाथ सिंह इस दिन करेंगे दो पुलों का उद्धाटन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यहां भारत-चीन सीमा के करीब टनकपुर-तवाघाट सड़क पर दो और पुल बनाए हैं, ताकि अंतिम सीमा चौकियों तक परिवहन की सुविधा बढ़ाई जा सके। पुलों का निर्माण करने वाली हीरक परियोजना के निदेशक (कार्य) जैनेंद्र कुमार ने कहा कि नवनिर्मित पुलों का उद्घाटन तीन जनवरी को डिजिटल रूप से रक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा।

तकनीकी समस्या की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट मुंबई डायवर्ट, दोहा से जकार्ता जा रहा था विमान
दोहा से इंडोनेशिया के जकार्ता जाने वाली कतर एयरवेज की एक फ्लाइट को बुधवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट क्यूआर954 इंडोनेशिया जा रही थी तभी तकनीकी खराबी के कारण उसे मुंबई में लैंड करना पड़ा। यात्रियों को लेने के लिए दोहा से रवाना होने के लिए एक विमान तैयार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News