कोविड वैक्सीनेशन में बना रिकॉर्ड, 5 दिन में दूसरी बार कोरोना टीकाकरण 1 करोड़ के पार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 07:05 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में कोविड टीकाकरण पूरे जोर-शोर से चल रहा है। हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में पांच दिन के अंदर दूसरी बार कोविड वैक्सीनेशन में 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री मोदी के सबको वैक्सीन, मुफ़्त वैक्सीन अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज़ के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया। देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

एक अन्य ट्वीट में मांडविया ने लिखा, पांच दिन में 1 करोड़, दूसरी बार, बधाई हो, क्योंकि भारत आज एक और 1 करोड़ #COVID19 टीकाकरण कर रहा है। शाम 6 बजे तक 1.09 करोड़ वैक्सीन खुराक का एक दिवसीय रिकॉर्ड और अभी भी गिनती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है।


मांडविया ने आगे कहा कि पीएम के तहत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। 50 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। मैं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में मदद करने के लिए COVID योद्धाओं की कड़ी मेहनत और नागरिकों के परिश्रम की सराहना करता हूं।

बता दें कि 27 अगस्त को देश में पहली बार कोविड वैक्सीनेशन में 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ कोविड टीकाकरण का अभियान लगातार जारी है। देश में अब तक 65 करोड़ से अधिक कोवड डोज लग चुकी हैं। अब तक 50 करोड़ लोग कोविड की पहली खुराक ले चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News