कोहरे ने थामी रफ्तार, कठुआ  जिला में बढ़ा ठंड का प्रकोप

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 05:28 PM (IST)

कठुआ  : मौसम के पहले कोहरे के साथ ही जिला भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। एक तरह से जारी रफ्तार पर भी मानो असर पड़ा है। हाइवे पर कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। दिन के समय भी वाहन लाइटें चलाकर गंतव्य की ओर जाते दिखे। ठंड के चलते हाइवे पर यातायात की आवाजाही भी कम देखी गई। जिला के पहाड़ी ऊपरी क्षेेत्रों में गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है।

 

शुक्रवार को हालांकि सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए लेकिन ठंड के प्रकोप के आगे सूर्यदेव की तपिश भी कम देखने को मिली। शहर में भी ठंड के चलते जनजीवन अस्त वयस्त हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग पूरी तरह से गर्म कपड़ों से लदे नजर आए जबकि कई स्थानों पर आग बुझाकर ठंड से बचने का प्रयास किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News