असम में बाढ़: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 36, 54 लाख लोग विस्थापित

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 05:33 AM (IST)

गुवाहाटी: असम में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है और करीब 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य के 33 में से 28 जिले अब भी भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, हालांकि शिवसागर में जलस्तर में कुछ कमी आई है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य पानी में डूबे हुए हैं और ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई स्थानों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

PunjabKesari
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के शाम के बुलेटिन के अनुसार, धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, दरांग, उदालगिरी, बक्सा, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुब्री समेत 28 जिलों में 53,52,107 लोग प्रभावित हुए हैं। 

PunjabKesari
एएसडीएमए ने बताया कि गुरुवार को नौ और लोगों की मौत की खबर मिली है। इनमें से तीन लोगों की मौत मोरीगांव, दो की विश्ववनाथ और एक-एक व्यक्ति की मौत सोनितपुर, उदालगिरी, बोंगाईगांव और बारपेटा जिलों में हुई। बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव बारपेटा जिले में हुआ है जहां 13.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा पूरे राज्य में चार हजार घरों को नुकसान हुआ है। 130 मवेशी बह गए हैं और छोटे बड़े 25 लाख से अधिक पशु प्रभावित हुए हैं। 23 लाख कुक्कुट पालन पक्षी भी प्रभावित हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि 2.26 लाख से अधिक विस्थापितों ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए 1,080 राहत शिविरों और 689 राहत वितरण केन्द्रों में शरण लिए हुए हैं।
PunjabKesari
जापानी बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हुई
असम में जापानी बुखार की वजह से गुरुवार को तीन और मौतें हुई हैं। राज्य में इस महीने इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 97 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यहां बुलेटिन में बताया कि जापानी बुखार से 20 नए लोग पीड़ित हुए हैं। इससे इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 426 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि गुरुवार को दरांग, लखीमपुर और तिनसुकिया जिलों में एक-एक मौत हुई है। जापानी बुखार वेक्टर जनित बीमारी है जो दिमाग को प्रभावित करती है। इसमें बताया गया है कि बृहस्पतिवार को जिन लोगों की मौत हुई है उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News