देशवासियों को फिट इंडिया अभियान स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएगा: अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 02:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि फिट इंडिया अभियान देशवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है और साइकिल चलाकर हम खुद को और भारत को स्वस्थ रख सकते हैं। ठाकुर ने शनिवार को यहां ‘आजादी का अमृत महोत्सव' और ‘फिट इंडिया अभियान' के तहत दूसरे ‘‘अल्टीमेट लद्दाख साइक्लिंग चैलेंज'' को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के समन्वय से लद्दाख पुलिस द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की परिकल्पना की। समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर साइकिल चलाने की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लद्दाख के युवाओं के जोश को देखकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। युवा स्वस्थ हैं, तो भारत स्वस्थ है।'' श्री ठाकुर और लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने साइकिल चलाने की इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News