Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू, ऑस्ट्रेलिया से आई पहली तस्वीर

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 08:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही देश पर इसका कोई प्रभाव देखने को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया में यह सूर्य ग्रहण दिखना शुरू हो चुका है। ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो चुका है और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। बता दें कि आज वैशाख अमावस्या भी है।

 

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार एक ही दिन में तीन तरह का सूर्य ग्रहण दिखेगा, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है, इनमें आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण शामिल होंगे। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं।

 

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर ही दिखाई देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News