Chandra Grahan: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा सुपर ब्लड मून

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 09:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज साल 2021 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा लेकिन पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा के तटीय इलाकों तथा अंडमान और निकोबार द्वीप से यह थोड़ी देर के लिए ही नजर आएगा। वहीं पूरब में शाम को आसमान पर पूर्ण चंद्रग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल एवं सुर्ख चंद्रमा (सुपर ब्लड मून) नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर तथा हिंद महासागर में नजर आएगा।

PunjabKesari

IMD ने कहा कि भारत में पूर्वोत्तर के हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय इलाकों और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में चंद्रोदय के ठीक बाद ग्रहण के आंशिक चरण का समापन कुछ देर के लिए नजर आएगा।” 

PunjabKesari

ग्रहण का समय
ग्रहण का आंशिक चरण दोपहर 3.15 पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा जबकि पूर्ण चरण शाम 4 बजकर 39 मिनट पर शुरू होकर शाम चार बजकर 58 मिनट पर खत्म होगा। IMD  के मुताबिक पोर्ट ब्लेयर से ग्रहण को शाम 5 बजकर 38 मिनट से 45 मिनट तक के लिए देखा जा सकता है जो भारत में ग्रहण का सर्वाधिक समय होगा। यह पुरी और मालदा से भी शाम 6 बजकर 21 मिनट से देखा जा सकता है, लेकिन यहां नजारा सिर्फ दो मिनट के लिए दिखेगा।

PunjabKesari

चंद्रोदय के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूर पूर्वोत्तर हिस्सों में बेहद कम समय के लिए आंशिक चरण नजर आएगा। भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिखेगा। वो एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और जब तीनों एक सीध में होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News