नए साल पर एक और दर्दनाक हादसा: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन की मौत, पांच घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 02:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नए साल के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक और हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा तमिलनाडु में पेश आया है। सामाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है। अभी तक इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है जिनकी अब मौत हो चुकी है, वहीं पांच अन्य लोगों के घायल होने का सामाचार है। आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया है।  जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। 
PunjabKesari
वैष्णो देवी परिसर में हादसा, 12 लोगों की मौत
बता दें कि, इससे पहले माता वैष्णो देवी में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई और 12 लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। भगदड़ बीती रात करीब ढाई बजे मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू से करीब 50 किलोमीटर दूर त्रिकुट पर्वत पर स्थित है।
PunjabKesari
हरियाणा में दरका पहाड़, 8 से 10 वाहन दबे 
वहीं, हरियाणा के भिवानी जिले में पहाड़ दरकने से 8 से 10 वाहन दब गए है। करीब 15 से 20 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तीन लोगों को निकाल लिया गया है। एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से यह हादसा हो गया है। प्रशासनिक अमला राहत कार्यों में जुटा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आमलोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मौक़े पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News