विजयपुर में दो गुटों में झड़प, 3 लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 12:13 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर में शुक्रवार दोपहर दो गुटों में हुई झड़प में तीन लोग घायल होगए। यह घटना दोपहर बाद कृष्णा पैलेस के पास हुई। बताया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे यह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों के नाम राजेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी विजयपुर, विशाल चौधरी पुत्र शाम लाल निवासी करालियां-तहसील रामगढ़ और दीपक चौधरी पुत्र भजन सिंह निवासी वार्ड नंबर 12 विजयपुर बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार इस हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन पुरानी रंजिश को इसका कारण बताया जा रहा है। वारदात में एक राऊंड फायर किए जाने की भी जानकारी है लेकिन फिल्हाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

उक्त सभी घायलों को पहले आपातकालीन अस्पताल विजयपुर में स्थानांतरित कर दिया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News