चेनाब नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत होने की आशंका

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 01:55 PM (IST)


बनिहाल/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चेनाब नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत होने की आशंका है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रामबन के थाना प्रभारी (एसएचओ) संदीप चरक ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन रामबन कस्बे के जुल्ला पुल के पास नहाते समय तेज धारा की चपेट में आने वाले लड़कों का कोई पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि दीरगली-राजगढ़ निवासी परविंदर सिंह (16) और नीतीश कुमार (15) दोनों रविवार दोपहर नदी में नहाने गए थे और गहरे पानी में गिर गए।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत एक बचाव अभियान शुरू किया और जल्द ही पुलिस दल अभियान में शामिल हो गए, लेकिन कई घंटों के बाद भी लड़कों का कोई पता नहीं चला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News