जमीन को लेकर हुए विवाद में बाप-बेटा घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 12:49 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर क्षेत्र में एक विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल होगए। विजयपुर पुलिस थाने के अधीन आतजे गांव बुदवाल में हुए इस झगड़े में घायल हुए दोनों बाप-बेटा हैं जिनके नाम देस राज (66) पुत्र मणि राम और  सुनील कुमार (40) पुत्र देस राज बताए गए हैं।

 

घायलों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार गांव बुधवाल में भूमि को लेकर चल रहे एक विवाद में कथित आरोपी अमित ने तेजधारदार हथियार से इन पर हमला कर दिया। इनके परिजन इनका फौरन एमरजेंसी अस्पताल विजयपुर लेकर आए और फिर आगे के इलाज के लिए इन दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News