घर वापसीः आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, घर वापस लौट रहे किसानों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 05:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी शनिवार से घर वापसी कर रहे हैं। किसानों ने सिंघू बॉडर्र, कुंडली बॉडर्र, टिकरी बॉडर्र और गाजीपुर बॉडर्र से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब किसान पंजाब हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर पहुंचे तो किसानों के ऊपर एक विमान ने पुष्पवर्षा कर किसानों की वापसी का स्वागत किया। एक NRI ने इस एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की। कृषि कानून वापिस लेने की खुशी में किसान झूमते-गाते व ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए लौट रहे हैं।
PunjabKesari
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोल प्लाजा पर बैठे किसान15 दिसंबर तक यथावत रहेंगे। टोल प्लाजा पर बैठे किसानों को सयुंक्त किसान मोर्चा की ओर से ससम्मान उठाया जाएगा। टिकरी बॉडर्र के किसान चौक से हरियाणा के अंतिम छोर डबवाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 पर बने रोहद,मदीना,मय्यड़,नांदड़ी,बहावदीन व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों के साथ इस मार्ग के गावों में किसान दिल्ली से लौट रहे किसानों पर पुष्प वर्षा करने के अलावा दूध पीला,खाना खिलाकर स्वागत कर रहे हैं।

दिल्ली से लौट रहे किसानों के लिए जगह-जगह मिठाई व दूध के लंगर लगे हुए हैं, इस दौरान महिलाएं भी गीत गाकर किसानों का स्वागत कर रही है। घरों को लौट रहे किसानों के ट्रेक्टरों पर बड़े रेडियो (भोपूं) लगे हैं जिन पर पंजाब,हरियाणा व राजस्थान के संगीत कलाकारों द्वारा कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में बनाए गए गानों को बजाकर युवा किसान थिरकते-गाते आगे बढ़ रहे हैं।
PunjabKesari
टिकरी बॉर्डर से निकले जत्थे में पंजाब व हरियाणा के वरिष्ठ किसान नेता जोगेद्र सिंह उग्राहा,रूलदू सिंह मानसा,कामरेड स्वर्ण सिंह विक्र,प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा,विरेद्र सिंह हुड्डा,लख्वद्रिं औलख,रोशन सुचान,गुरनाम झब्बर व जसबीर सिंह भाटी सहित कई नेता हैं। रास्ते में किसान इन प्रतिनिधियों का संघर्ष के लिए आभार जताते हुए फूलमालाएं व सिरापे भेंट कर सम्मानित कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 पर हजारों की तादाद में ट्रैक्टरों के काफिले चलने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। काफिले में हरियाणा के रोहतक,भिवानी,हिसार,फतेहाबाद व सिरसा जिले के 26 किसान जत्थेबंदियों से जुड़े लोग हैं। इसके अलावा पंजाब के मानसा,बठिंडा व फाजिल्का राजस्थान के श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों के किसान भी शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News