उधमपुर अस्पताल में शुरू हुई हाजिरी की नई प्रणाली, अब डाक्टरस और स्टाफ नहीं होगा गैरहाजिर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 06:17 PM (IST)

जम्मू: कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को  अस्पतालों में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उधमपुर के जिला अस्पताल में हाजिरी हेतु बायोमेटरिक हाजिरी शुरू की गई है। इस बात को भी सुनिश्चित किया गया है कि डाक्टरस और पैरामैडिकल स्टाफ गैर हाजिर न होने पाए।


अस्पताल के सुपरिटेंडेट डा विजय रैना ने इस संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बायोमैटरिक हाजिरी प्रणाली शुरू की गई है। इससे डाक्टरों और स्टाफ की नियमिता भी सुचारू होगी और अस्पताल में वर्क कल्चर भी सुधरेगा।  उन्होंने कहा कि यह प्रणाली फेस रिकोगनेशन की है। हाजिरी लगाने वाले को मशीन के सामने खुद मौज्ूद होना होगा। उन्होंने डाक्टरों और स्टाफ को अस्पताल में नियमित रहने को कहा।


डा रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनेाज सिन्हा ने फेस रिकोगनेशन हाजिरी पर जोर दिया है। इससे स्टाफ की मौजूदगी तयशुदा रहेगी। वहीं एक स्थानीय निवासी राजा ने कहा कि जब से हाजिरी की नई प्रधाली शुरू हुई है तभी से स्टाफ पूरा आता है और अस्पताल आने वाले मरीजों को सुविधा भी मिलती है। उधमपुर के स्थानीय लोगों ने यूटी प्रशासन का आभार जताया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News