जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवारत तथा पूर्व अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मान

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 12:25 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवारत तथा सेवानिवृत अधिकारियों को वीरता और उत्कृष्ट तथा मेधावी सेवा के लिये  राष्ट्रपति पुलिस पदकों से सम्मानित किया। ड्यूटी पर जान गंवाने वालों के परिजनों को पदक दिये गए।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित समारोह में कुल 159 अधिकारियों को पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें से 67 अधिकारियों को वीरता, नौ को उत्कृष्ट सेवाओं तथा 83 अधिकारियों को मेधावी सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News