अफगानिस्तान से भारतीयों को निकालने का काम जारी, हर परिस्थिति पर रख रहे नजरः विदेश मंत्रालय

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 05:54 PM (IST)

नई दिल्लीः अफगानिस्तान में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और वहां से लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। भारत भी अपने और अफगानियों समेत अन्य देशों के नागरिकों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकालने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में अफगानिस्तान और वहां से भारतीयों की निकासी को लेकर जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने काबुल या दुशांबे से 6 अलग-अलग उड़ानों के जरिए 550 से अधिक लोगों को निकाला है जिसमें 260 से अधिक भारतीय थे। भारत सरकार ने अन्य एजेंसियों के द्वारा भी भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाला है।

बागची ने कहा कि अभी तक हमारा आकलन यह है कि अफगानिस्तान से लौटने की इच्छा रखने वाले अधिकांश भारतीयों को वहां से निकाल लिया गया है। अभी कुछ और लोग भी अफगानिस्तान में हैं। मेरे पास ऐसे लोगों की संख्या की निश्चित जानकारी नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में कल हुए आतंकी घटना पर अभी हम कुछ नहीं बोल सकते हैं। हमें अभी नहीं पता यह हमला कैसे हुआ है। हमें लगता है कि इस्लामिक स्टेट ने हमले कि ज़िम्मेदारी ली है। अभी हम देख रहे हैं कि वहां पर क्या परिस्थिति बन रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News